About Us
हमारा परिचय
verified_user Registration / निबंधन
Name: Mithila Sanskritik Parishad, Jamshedpur
Undivided Bihar Reg No: 19/1978-79
Jharkhand Reg No: 357/2008-09
account_balance Assets & Liabilities / आस्तियां एवं दायित्व
यह संस्था अविभाजित बिहार राज्य में मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर (निबंधन संख्या 19/1978-79) एवं झारखंड (निबंधन संख्या 357/2008-09) के सभी आस्तियां एवं दायित्वों को ग्रहण करती है |
Our Objectives / संस्था का उद्देश्य
To establish and maintain a Mithila Sanskritik Parishad for the promotion of literature, science, fine arts and for the diffusion of useful knowledge among the public; to encourage the study of the life and work of the poet Vidyapati; to encourage promotion of Maithili language and literature.
To establish and maintain a library and reading room and to furnish the same with books, periodicals, magazines, newspapers and other publications. To prepare courses for the study of dancing, painting, music and craft and to hold regular classes for coaching students. For any of the purposes aforesaid, to procure the assistance of qualified Instructors, Teachers, Professors and Artists.
To solicit, obtain or accept subscriptions, donations, grants, gifts, devices, trusts and loans from any person, firm, corporation or institution.
To acquire by gift, purchase, exchange, lease on hire or otherwise howsoever any land, buildings, easements, rights or common playgrounds, parks and any property movable and/or immovable and for any estate or interest for the furtherance of all of the objects of the Parishad.
To take such steps by personal or written appeals, exhibitions, public meetings, or otherwise as may from time to time be deemed expedient for the purpose of procuring contributions to the funds of the Parishad in the shape of donations, legacies, annual payments or otherwise.
To print, publish and exhibit any books, pamphlets or posters that may be considered desirable for the promotion of the objects of the Parishad.
To organise relief in the events of natural calamities or any natural cause in any part of India irrespective of caste, creed and religion.
To pay out of the funds belonging to Parishad all expenses incidental to the formation of the Society and management/administration of any objects including the grant of suitable contribution for furtherance of such objects.
To amalgamate/affiliate with other Societies having similar objects. To do all such other lawful acts incidental or conductive to the above subjects.
Niyamavali / नियमावली
मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की नियमावली (विस्तृत)
1. परिभाषा
- परिषद: मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर
- कार्य समिति: परिषद की कार्य समिति
- पदाधिकारी: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहायक महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव
- वित्तीय वर्ष: 1 अप्रैल से 31 मार्च की अवधि
- एक्ट: सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 21, 1860
- कार्य क्षेत्र: सम्पूर्ण भारत के मैथिली भाषी क्षेत्र | केन्द्रित क्षेत्र – सिंघभूम, सरायकेला (झारखंड)
सदस्यता
समस्त मैथिली भाषी, मिथिला वासी व मैथिली प्रेमी जो 18 वर्ष से ऊपर आयु के हों, परिषद के समार पत्र में उल्लिखित उद्देश्यों के प्रति उनकी आस्था हो, पागल, दिवालिया या अपराध प्रवृति के ना हों, सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सदस्यता हेतु आवेदन जो एक प्रस्तावक एवं समर्थक द्वारा समर्पित हो, कार्यकारिणी में प्रस्तुत किया जा सकता है। स्वीकृति या अस्वीकृति करने का अधिकार कार्यसमिति को होगा।
सदस्यता कोटी:
1. वार्षिक सदस्य
सदस्यता प्रावधान को पूरा करने वाले जो ₹251 वार्षिक शुल्क जमा करेंगे।
2. आजीवन सदस्य
₹1001 एक मुश्त देकर परिषद का आजीवन सदस्य बन सकते हैं।
3. संस्थानिक सदस्यता
कोई भी मिथिला मैथिली से जुड़ी संस्था ₹1001 देकर संस्थानिक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं पर उन्हे आय व्यय की स्वीकृति परिषद के कार्यसमिति से लेना होगा।
प्रशासी निकाय व कार्य समिति
संरचना:
परिषद के कार्य सम्पादन एवं उद्देश्य अनुपालन हेतु 31 सदस्यीय कार्यसमिति के अतिरिक्त प्रेस प्रभारी एवं प्रवक्ता के दो पद होंगे। कार्य समिति के सदस्यों का चुनाव क्षेत्रवार आंतरिक व्यवस्था के अनुरूप आमसभा द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। टाटा स्टील एवं टेल्को से एक एक सदस्य मनोनीत किया जा सकता है।
सलाहकार समिति:
कार्य समिति के सहमति से 7 से 11 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा 3 वर्ष के लिए किया जा सकता है।
संरक्षक:
कार्य समिति द्वारा एक या अधिक संरक्षक 3 वर्ष के लिए मनोनीत किया जा सकेगा।
पदाधिकारी (अवैतनिक):
- अध्यक्ष (1)
- उपाध्यक्ष (4)
- महासचिव (1)
- सहायक महासचिव (3)
- संयुक्त सचिव (3)
- कोषाध्यक्ष (1)
- आंतरिक अंकेक्षक (1)
warning सदस्यता समाप्ति
- स्वयं त्याग पत्र देने पर
- पागल या मृत्यु होने पर
- संस्था के नियमों का उल्लंघन करने पर
- महासचिव या कार्यकारिणी द्वारा अनुशासनात्मक कारवाई कर निष्कासित करने पर
- अध्यक्ष या महासचिव के पूर्व अनुमति के बिना लगातार 3 कार्यसमिति के बैठक में अनुपस्थित रहने पर
- परिषद के बकाए पैसे न चुकाने पर